अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष नगर पंचायत को ज्ञापन सौंप कर मैदान व खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई

 

संवाददाता
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद कुशीनगर के रामकोला नगर पंचायत क्षेत्र में खेल मैदान के अभाव से परेशान खिलाड़ियों ने अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष नगर पंचायत को ज्ञापन सौंपकर मैदान व खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।

ज्ञापन में खिलाड़ियों ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कोई स्थायी खेल मैदान नहीं होने के कारण उन्हें अभ्यास और मैच खेलने के लिए दूसरे गांवों में जाना पड़ता है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को काफी परेशानी होती है। खिलाड़ियों ने कहा कि यदि स्थानीय स्तर पर खेल मैदान और किट सामग्री उपलब्ध कराई जाए तो उनका मनोबल बढ़ेगा और क्षेत्र के युवा खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

क्रिकेट कोच इमरान अली के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने नगर पंचायत से अनुरोध किया कि उपयुक्त स्थान पर खेल मैदान का निर्माण कराया जाए तथा खिलाड़ियों को आवश्यक किट सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके।
खिलाड़ियों ने उम्मीद जताई कि नगर पंचायत प्रशासन उनकी मांग पर सकारात्मक कदम उठाएगा और क्षेत्र में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *