बिहार की बेटी को राजस्थान के एजेंट से बेचा,

लड़की के इनकार से खुल गया जबरन शादी और मानव तस्करी का खेल

, गोपालगंज में तीन गिरफ्तार

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

गोपालगंज के बंजारी बस स्टैंड पर सामने आई एक घटना ने मानव तस्करी के उस काले सच को उजागर कर दिया, जो अक्सर बंद कमरों में छिपा रह जाता है.।

एक किशोरी को कथित तौर पर पैसों के सौदे के बाद राजस्थान ले जाया जा रहा था, लेकिन उसकी हिम्मत और लोगों की सतर्कता ने पूरा खेल बिगाड़ दिया.गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में मानव तस्करी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है.

यहां एक किशोरी को कथित तौर पर पैसों के सौदे के बाद जबरन शादी के लिए राजस्थान ले जाया जा रहा था. गोपालगंज के बंजारी बस स्टैंड पर लड़की के विरोध और स्थानीय लोगों की सतर्कता से पूरा मामला खुल गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक किशोरी को संदिग्ध हालात में राजस्थान ले जाए जा रहे लोगों के चंगुल से छुड़ाया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को बरामद कर लिया और तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. यह मामला एक बड़े मानव तस्करी गिरोह के शक की ओर इशारा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *