आमोद कुमार उपाध्याय हिंदी विषय के एआरपी पद पर हुए चयनित
शिक्षकों ने किया भव्य सम्मान
संवाददाता सेवरही कुशीनगर
संतोष कुमार राय 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद कुशीनगर के तमकुही विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय कोटवा टीकमपार के सहायक अध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक आमोद कुमार उपाध्याय के एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) हिंदी विषय हेतु विकास खंड दुदही के लिए चयनित होने पर शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनका भव्य सम्मान किया।
इस अवसर पर तमकुही विकास खंड के वरिष्ठ शिक्षक एवं पीएम श्री विद्यालय महंत बसडिला के प्रधानाध्यापक अवधेश वर्मा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय परसौनी के प्रधानाध्यापक कृष्णमुरारी पाण्डेय ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय समऊर के संकुल शिक्षक अनिल सिंह ने भी अंगवस्त्र देकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कंपोजिट विद्यालय कोटवा टीकमपार के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमीर हयात ने पेन और डायरी भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
न्याय पंचायत कोटवा टीकमपार के प्रभारी प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकगणों प्रवीण कुमार मिश्र, देवेंद्र कुमार गुप्ता, मनोज कुमार राय, राजीव जयसवाल, नवीन जयसवाल, रामबिलास जी, मुकेश कुमार, सूर्यप्रकाश, शैलेंद्र कुमार, उपेंद्र यादव ने माल्यार्पण कर बधाई दी।उपाध्याय के एआरपी चयनित होने पर विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी सुधीर कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ मंत्री देवेंद्र ओझा, प्राथमिक शिक्षक संघ दुदही के अध्यक्ष अरूणेन्द्र राय, जूनियर शिक्षक संघ तमकुही के अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, मंत्री अंजनी सिंह, मीडिया प्रभारी अजय शर्मा सहित सुरेन्द्र कुशवाहा, राजू सिंह, एआरपी राहुल सिंह, विनय कुशवाहा, हरिकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मिनहाज सिद्दीकी, बबलू जयसवाल, सुजीत सिंह, कौशल किशोर गुप्ता, विपिन कुमार यादव, शमशाद आलम, मुनीन्द्र सिंह, विकास सिंह आदि शिक्षकों ने शुभकामनाएं दीं हैं।
सभी वक्ताओं ने कहा कि आमोद कुमार उपाध्याय का एआरपी पद पर चयन न केवल विद्यालय बल्कि पूरे तमकुही क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनके शैक्षणिक अ
नुभव और समर्पण से हिंदी विषय के शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन में सकारात्मक योगदान मिलेगा।
