UP: प्रयागराज में धारदार हथियार से पत्रकार की हत्या, अज्ञात हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
प्रयागराज में एक पत्रकार की हत्या की खबर है। पुलिस ने बताया कि यहां एक होटल के पास अज्ञात हमलावरों ने 54 वर्षीय एक पत्रकार की हत्या कर दी

पुलिस उपायुक्त (नगर) मनीष शांडिल्य वीने पीटीआई-भाषा को बताया कि पीड़ित, जिसकी पहचान पेशे से पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है, ने दम तोड़ दिया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) पुष्कर वर्मा ने बताया कि सिंह पर गुरुवार शाम धारदार हथियार से हमला किया गया। उन्हें गंभीर हालत में स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वर्मा ने बताया कि सिंह उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के भतीजे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीमें हमलावरों की पहचान के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही हैं और इसमें शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *