महादेवा विधानसभा सीट से सुभासपा के विधायक दूधराम ने अमरौना से सिल्लो तक बन रही सड़क
का औचक निरीक्षण कर ठेकेदार को सड़क निर्माण में गड़बड़ी के चलते फटकार लगाई।
विधायक का औचक निरीक्षण, घटिया सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार और PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
बस्ती में विधायक दूधराम का औचक निरीक्षण
: उत्तर प्रदेश के बसती जनपद के महादेवा विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक दूधराम जब आज बहादुरपुर ब्लॉक के अमरौना से सिल्लो तक बन रही लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क का औचक निरीक्षण करने धरातल पर उतरे, तो हकीकत देख उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया.
घटिया निर्माण सामग्री और मानकों की अनदेखी देख विधायक ने न सिर्फ ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई, बल्कि पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी सख्त चेतावनी दी.
9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार
सम्पादक
अखिलेश कुमार द्विवेदी
