अखिलेश यादव की 52 वीं जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

अखिलेश यादव की 52 वीं जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद कुशीनगर के कप्तानगंज में मंगलवार को किसान चौक स्थित रिद्धि ऋद्धि मिष्ठान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जन्मदिन 52 वी जन्मदिन बड़े धूमधाम से नगर के समाजवादी नेताओं ने मनाया।

मुलायम सिंह यादव के आदम कद चित्र के नीचे अखिलेश यादव द्वारा उनके पैर छुते का चित्र व उसके सामने केक जिसके ऊपर साइकिल का चिन्ह अंकित था।

आयोजक रमेश जायसवाल नितुरी राजभर ने केक काट कर जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए उपस्थित कार्यकताओं ने अपने नेता को दिर्घायु होने की कामना की।

साथ ही वक्ताओं ने 2027 के चुनाव में हर भेद भाव को भुला कर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने व अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाये जाने की बात कही।

इस मौके पर विजय यादव,परवेज आलम, इमदाद हुसैन, सभासद आरिफ, सहेब आलम,जैकिसुन यादव, अभय मधेशिया, आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संचालन शैलेश यादव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *