फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पटखौली के सामने सुधियानीं की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पोल में टकरा गए जिससे वह मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताते चलें कि
बीती रात बसहियां उर्फ कप्तानगंज निवासी
विनोद पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय प्रसाद उम्र 22 वर्ष सुधियानी गांव में किसी काम से गए थे, वापस आते समय पटखौली गांव के सामने सड़क के किनारे सटे पोल से ट
करा गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाएं जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
