सह संपादक वैभव तिवारी
9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर जिले की बहादुरपुर की एक संस्था (उड़ान वेलफेयर सोसाइटी) का नींव रखा गया था, जो लगातार तमकुहीराज, पडरौना, कसया, गोरखपुर, गोपालगंज, लखनऊ, दिल्ली आदि जैसे शहरों में ब्लड की आपूर्ति कराके ज़रूतमंदो की पूर्ति करते आ रहा है।
उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के सह संस्थापक रीतेश ठाकुर ने कहा कि हमारी सोसाइटी की स्थापना केवल रक्त की आपूर्ति करना ही नहीं बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में अगर हमारी संस्था की आवश्यकता पड़ती है तो यथासंभव प्रयास से हर जिम्मेदारी को गर्व से पूरा करेंगे। इसी सभी उद्देश्यों के तहत टीम के सभी सदस्य तन मन धन से असहाय परिवारों के बेटियों की शादियों में तथा लाचार व गरीब बीमार बुजुर्गो के इलाज मे यथासंभव योगदान दे रहे है।
इसी दौरान यादोपुर(गोपालगंज) स्थित एक वृद्ध जिनके परिवार में एक भी सदस्य नहीं है और न रहने का आवास। गांव के लोगों द्वारा उपलब्ध कराई गई एक पुराने मकान में अपना जीवनयापन कर रहे थे। साथ ही हृदय संक्रामक बीमारी से जूझ रहे थे।
इसकी सूचना टीम के मुख्य सदस्य राजू रावत और रवि रावत को मिली और उसके बाद उड़ान के सदस्यों ने मुहिम चलाई, जिसमें तमामो लोगों से सहयोग मिला और वृद्ध का इलाज संभव हो सका।
इस मुहिम में हम सभी के साथ उड़ान वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक मुकुल शर्मा , सह संस्थापक रीतेश ठाकुर , सह संस्थापक राजन वर्मा , प्रिंस प्रजापति, ,रवि रावत, पपू पटेल, सुधीर खरवार, अवनीश श्रीवास्तव, अम
न पांडे,कुंदन पासवान , अतुल गुप्ता, प्रांजल मिश्रा,जूनियर साह, सोनू , अनुराग, सुजीत, प्रिंस, गुडू चौहान देव विश्वकर्मा व अन्य सभी सदस्यों का मुख्य सहयोग रहा।
