आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय अभिमन्यु गौंड़ उर्फ वीरु की मौत

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद के हाटा में आज दोपहर करीब ढाई बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। आकाशीय बिजली गिरने से 15 वर्षीय अभिमन्यु गौंड़ (उर्फ वीरू) की मौत हो गई। अभिमन्यु रमेश गौंड़ का पुत्र था।

घटना के समय मौसम अचानक बदल गया था। अभिमन्यु खेलने के लिए घर से बाहर निकला था। तभी आसमान में बिजली कड़की और सीधे उस पर जा गिरी। उसी समय बारिश भी शुरू हो गई। बिजली गिरने से मौके पर ही किशोर की मौत हो गई।

परिजन और गांव के लोग तुरंत उसे हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक मोहन वर्मा भी सीएचसी पहुंचे। उन्होंने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *