आकाशीय बिजली गिरने से रामकरन पट्टी फिरोजहा सरकारी समिति भवन क्षतिग्रस्त हो गई।

आकाशीय बिजली गिरने से 

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

कुशीनगर/दाहूगंज। आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र के रामकरनपट्टी सहकारी समिति भवन और पिरोजहां गांव में बना एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हालाकि कोई जनहानि नहीं हुई।

रविवार की सुबह हुई तेज बारिश के दौरान क्षेत्र के रामकरनपट्टी गांव स्थित सहकारी समिति के भवन पर आकाशीय बिजली गिरी। इससे भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

गनीमत रहा कि रविवार का दिन होने के कारण समिति के भवन में कोई नहीं था। हालाकि आकाशीय बिजली के प्रभाव के कारण कई घरों में बिजली के उपकरण खराब हो गए। गांव के बृजकिशोर तिवारी, राजेंद्र तिवारी, राजू मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया, मयंक कुमार आदि ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के बाद से उनके घरों में लगे बिजली के उपकरण खराब हो गए।

इसी तरह क्षेत्र के पिराजहां गांव में एक व्यक्ति के घर की छत पर आकाशीय बिजली गिर गई। इससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *