सह संपादक वैभव तिवारी/9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सलेमगढ़ बाज़ार स्थित आर. एन. पी. मेमोरियल स्कूल में रविवार को होगा आयोजित कार्यक्रम।
सेवरहीं विकास खण्ड के ग्राम सलेमगढ़ बाजार स्थित आर. एन. पी. मेमोरियल स्कूल में डॉक्टर्स क्लब गोपालगंज के तत्वावधान में कल रविवार को आर.एन.पी. मेमोरियल स्कूल, सलेमगढ़, बाजार ,तरया रोड कुशीनगर के प्रांगण में रविवार को सुबह 8 बजे से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी स्कूल प्रबंधक लक्ष्मीकांत पांडेय ने दिया।
इस शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाओं का वितरण किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य ग्रामी
ण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।
डॉक्टर्स क्लब के पदाधिकारी डॉक्टर ओपी तिवारी ने बताया कि शिविर में सामान्य रोग, शुगर, बीपी, , त्वचा रोग स्त्री रोग,शिशु रोग , हड्डी रोग आदि की जांच की जाएगी। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाए।
