मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामकोला दिग्विजय सिंह लक्ष्मण रहे
फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला विकासखंड के ग्राम सभा चंद्रपुर गैस एजेंसी पर आज निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि रामकोला ब्लाक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण रहे। आयोजक कर्ता सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में 165 मरीजों की जांच ओपीडी में की गई और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्ती चक बिहार के डॉक्टरों ने 55 मरीज को ऑपरेशन के लिए चयनित किया।
हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम में डॉक्टर अवनीश, डॉक्टर विशाल सिंह, डॉक्टर संजय सिंह की टीमों ने चंद्रपुर गैस एजेंसी पर निशुल्क नेत्र शिविर में 55 मरीजों की आंखों चेकअप कर निःशुल्क आपरेशन, दवा व चश्मा के लिए लिस्ट तैयार किए वही सुपरवाइजर राजा राव ने बताया कि 55मरीज को ऑपरेशन के लिए एयर कंडीशन बस से ले जाया जाएगा ऑपरेशन के बाद उन्हें इसी जगह वापस लाया जाएगा।
सभी को मरीजों को सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाएगी इनमें भोजन नाश्ता चाय बस सुविधा ऑपरे
शन 40 दिन की दवाई और काला चश्मा भी निःशुल्क दिया जाएगा।
