कच्ची शराब 48 लीटर के साथ आरोपी गिरफ्तार।
सोनू मांझी जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के मामले में कार्रवाई की है। आरोपी युवक संजय गौड़ (22) निवासी सबरिया डेरा देवरी, अपने घर को ही अवैध शराब निर्माण का केंद्र बना रखा था, जहां से वह बड़े पैमाने पर कच्ची महुआ शराब बनाकर बेच रहा था।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में, यह कार्रवाई एसडीओपी यदुमणी सिदार के नेतृत्व में की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना शिवरीनारायण की पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा, जहां शराब निर्माण की एक मिनी फैक्ट्री जैसी व्यवस्था देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।
छापेमारी के दौरान आरोपी के ठिकाने से शराब पैकिंग मशीन, वायर बोर्ड, टुल्लू पंप, बड़े-बड़े प्लास्टिक ड्रम, शराब बनाने और रखने के बर्तन, डिब्बे, नकद 1,150 रुपये, और 48 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 13,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी संजय गौड़ के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी ने अपने घर को पूरी तरह एक छोटी शराब निर्माण यूनिट में तब्दील कर रखा था, जहां
तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल कर शराब तैयार की जा रही थी।
