चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली निष्पक्ष नहीं सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है –रणविजय सिंह मोहन

 

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रणविजय सिंह मोहन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली निष्पक्ष नहीं दिख रही है और सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है।

रणविजय सिंह मोहन ने अपने पोस्ट में लिखा कि “अब चुनाव आयोग, चुनाव आयोग नहीं बल्कि भाजपा का चुनाव आयोग बनता जा रहा है।” उन्होंने बताया कि कप्तानगंज तहसील परिसर में रामकोला क्षेत्र के आपूर्ति निरीक्षक के कक्ष के सामने लगे एक पोस्टर में एस.आई.आर. (सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी) अरविंद कुमार मद्धेशिया का नाम और संपर्क नंबर अंकित होना चाहिए था, लेकिन वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्रा का नंबर दर्ज मिला।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यह महज संयोग है या सुनियोजित प्रयोग। साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि क्या सरकारी कार्यालय अब किसी राजनीतिक दल के कार्यालय की तरह संचालित होंगे और क्या चुनाव की निष्पक्षता इसी प्रकार “प्रबंधित” की जाएगी।
पूर्व प्रत्याशी ने इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताते हुए मामले की तत्काल जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव आयोग वास्तव में निष्पक्ष है तो पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
हालांकि इस मामले में अभी तक संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों या चुनाव विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *