सह संपादक वैभव तिवारी /
9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
“देश में लोकतंत्र का भविष्य स्वावलंबी युवाओं के राजनीतिक जागरूकता और संवैधानिक अधिकारों के प्रति सक्रियता से ही उज्वल होगा।
इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी जनता की जरूरत और समस्याओं के समाधान के प्रति जवाबदेह होने से ही लोकतंत्र में आम जन के विश्वास को बढ़ाया जा सकता है जिससे लोकतंत्र में लोगों की आस्था बनी रहे।
उक्त बातें मंगलवार को दुदही नगर पंचायत के सभागार में युवा शक्ति संगठन के बैनर तले आयोजित “लोकतंत्र का भविष्य और युवा शक्ति”विषयक संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए डा.असीम राय माननीय विधायक तमकुही ने कही।
डा.असीम राय ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश और समाज का निर्माण सबके विकास पर आधारित है न कि जाति विशेष के विकास पर इसके लिए स्वस्थ लोकतंत्र की अवधारणा को हकीकत में उतारना आज लोकतंत्र में लोगों के विश्वास को बनाए रखने में आवश्यक है।
इसमें युवा शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है।इस अवसर पर डॉ० असीम कुमार जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए लोकतंत्र की मजबूती में उनकी भूमिका, जागरूकता और सक्रिय भागीदारी पर बल दिया।”युवा शक्ति ही लोकतंत्र की रीढ़ है।
यदि देश को आगे बढ़ाना है तो युवाओं को न केवल शिक्षा, रोजगार और तकनीकी में अग्रसर होना होगा, बल्कि उन्हें सामाजिक और राजनीतिक जिम्मेदारियों को भी समझना होगा।”अपने संबोधन में युवा शक्ति संगठन के संरक्षक अधिवक्तामनोज कुंदन ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि अच्छे लोगों के राजनिति में आने से ही लोकतंत्र का भविष्य उज्जवल बन सकता है।
मतदान में अधिक से अधिक युवा वर्ग को सहभागिता करने की जरूरत है जिससे समाज को भी एक नई दिशा मिलेगी और राजनीति की दिशा और दशा बदलेगी। लोगों के सामने अच्छे प्रत्याशी आते हैं तो निश्चित ही जनता का भरोसा चुनाव और लोकतंत्र में बढ़ेगा।
मीडिया की ओर से संगोष्ठी में सहभागिता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार पंडित कामाख्या नारायण मिश्र ने राजनीति चेतना के संवाहक के रूप में युवा शक्ति को काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चाणक्य की सार्थकता तभी है जब वह चंद्रगुप्त का सृजन करें। युवा शक्ति ही अनुभव का मार्गदर्शन प्राप्त कर नवसृजन करती है।
इसलिए न केवल युवा शक्ति की जिम्मेदारी लोकतंत्र में लोगों का विश्वास बनाए रखने में है बल्कि अनुभव प्राप्त वरिष्ठ वर्ग को भी सकारात्मक पहल कर युवाओं को राजनीतिक मार्गदर्शन देने का काम करना होगाविशिष्ट वक्ता के रूप अपने संबोधन में प्राथमिक शिक्षक संघ के दुदही मंडल अध्यक्ष अरुणेंद्र राय जी ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में शुचिता और पारदर्शिता का अभाव आज राजनीति में विश्वास के संकट को जन्म देता है।
यह लोकतंत्र के भविष्य के प्रति गंभीर चुनौती है। विश्व के राजनीतिक पटल पर आए दिन होने वाले सत्ता परिवर्तन और तख्ता पलट की घटनाएं इसी राजनीतिक संकट का परिणाम है।
इसलिए युवा वर्ग के सामने यह चुनौती है कि वह तकनीकी और वैज्ञानिक ज्ञान और दृष्टि का उपयोग करते हुए राजनीतिक जागरूकता को उत्पन्न करें।अपने संबोधन में उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र का भविष्य दोहरी चुनौती के सामना करने पर निर्भर है पहला लोगो खासकर युवाओं की सहभागिता बढ़े तो दुसरी ओर राजनीतिक ताकत प्राप्त वर्ग को भी अपनी राजनीतिक जवाबदेही के प्रति खरा उतरना है।कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर हुई।
मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र और माल्यार्पण कर आयोजक मनोज कुंदन ने स्वागत किया। उप
स्थित सभी सभासदों ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन राजन जायसवाल सभासद प्रतिनिधि ने किया जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अंजेश भारती ने की।
इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि भोला कुमार राजन ब्याहुत,सलामत अंसारी, शंभू जायसवाल, दिवाकर मद्धेशिया, उपेंद्र गुप्ता, सभासद गण,व , पुष्पेन्द्र रौनियार, राहुल खरवार, कृष्ण मोहन यादव,व्यास प्रजापति, रविन्द्र शर्मा, राकेश राय, बैजनाथ यादव,बीरु गुप्ता, पत्रकार सी.पी.श्रीवास्तव, कृष्ण नंदन खरवार राकेश श्रीवास्तव आदि गण मान्य ब्यक्ति मौजूद रहे।
