संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार
को कसया क्षेत्र के ईंट भट्ठों का प्रदूषण और खनन टीम के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया ।
इस दौरान बिना पर्यावरण मंजूरी के चल रहे ईट भट्ठों को बंद करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने लखनऊ से आई केंद्रीय व राज्य प्रदूषण और खनन विभाग की टीम के साथ कुड़वा दिलीप नगर के आरकेबी ईंट भट्ठे पर पहुंचे।
वहां उपस्थित कर्मियों से डीएम ने पर्यावरण प्रदुषण, मिट्टी खनन, भट्ठे मेंबर प्रयोग होने वाले, ईंधन व ईट पथाई में प्रयोग होने वाले जल स्रोत के बाबत जानकारी लिया।
इसके बाद वे सात और चिन्हित भट्ठों की जांच का निर्देश अधिकारियों को देकर वापस चले गए।
विभागीय अधिकारियों ने बताया
कि नौ भट्ठों की शिकायत मिली थी। इस दौरान यह पाया गया कि कुछ ईंट भट्ठे पर्यावरण विभाग की मंजूरी के बिना चल रहे थे।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना और लोगों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। हालांकि आकस्मिक निरीक्षण के बाद भी किसी भी ईंट भट्ठे पर ईंट भट्ठे के मालिक उपस्थित नहीं मिले ।
