बृज बिहारी पांडेय/ तहसील प्रभारी कसया, कुशीनगर।
9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
दुदही । कुशीनगर भाजपा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता मनोज कुंदन ने सोमवा को जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर से उनके कार्यालय पर मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान मनोज कुंदन ने डीएम को दुदही की सड़कों, तथा सार्वजनिक भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने तथा सीताराम स्कुल मार्ग पर हुए अतिक्रमण और अधुरे सड़क निर्माण की तत्काल पुरा करने की आवश्यकता से अवगत कराया।
इस विषय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान बताते हुए उन्होंने कहा कि सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई वार्ता से दुदही के विकास में जो बाधाएं है उनके समाधान की उम्मीद जगी है।
मिनी स्टेडियम, जलापूर्ति, जलनिकास, सार्वजनिक भूमि के संरक्षण तथा सीलिंग की भूमि को बचाने की जरूरत से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर स्थलीय सत्यापन करने तथा सीताराम स्कुल मार्ग की पैमाइश करने के लिए टीम गठित करने का आदेश जारी किया गया।
बताते चलें कि दुदही नगर पंचायत की प्रमुख सड़कों में शामिल सीताराम स्कुल मार्ग काफी व्यस्त मार्ग है जिससे बरसात में गुजरना काफी दुष्कर होता है।
इस सड़क का निर्माण अधुरे रहने से बरसात के मौसम में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ सक
ता है।इसे देखते हुए मनोज कुंदन ने पहल की है।इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि भोला कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के भाई सलाउद्दीन मौजूद रहे।
