बृज बिहारी पांडेय तहसील प्रभारी कसया ,कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला विकास खंड के गाव परवरपार मे
छोटी गंडक नदी के तट पर स्थित अति प्राचीन शिवमंदिर पर शुक्रवार को सावन मास के प्रथम दिन महिला पुरूष श्रद्धालुओं की भारी भीड उमड पडी श्रद्धालु सुबह तीन बजे से ही भूत भावन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड पडे इस दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुज उठा ।
बताते चले कि छोटी गंडक नदी के तट पर परवरपार गाव मे स्थित ये मंदिर क्षेत्र मे शिवालय के नाम से विख्यात है। जहा सावन मास मे एक महीना शिवभक्तो का जलाभिषेक के लिए मेला लगा रहता है शुक्रवार और सोमवार को तो दिन भर श्रद्धालु आते रहते है।
शुक्रवार से शुरू हुए सावन मास के पहले दिन क्षेत्र के परवरपार ,सोहसा मठियय,सोहसा पट्टी गौसी,कुरमौटा मंझरिया ,रामनगर ,दूबौली, नरकटिया सहित दर्जनों गावो के लोगो के आस्था का केन्द्र है यह शिवमंदिर जिसको क्षेत्र मे शिवालय के नाम से जाना जाता है जहा सावन मास के पहले दि न शुक्रवार को भारी भीड थी
। एक तरफ सरकार ने सावन मास मे श्रद्धालुओ के भीड को देखते हुए सभी शिवमंदिरो पर सुरक्षा के इतजाम करने को निर्देशित किया था लेकिन सुबह। आठ बजे तक यहा सुरक्षा के दृष्टि से किसी प्रकार का इतजाम जिला प्र
शासन द्वारा नही किया गया ।
मंदिर पर मौजूद श्रद्धालु धीरज,अम्वरीष,नन्हे ,सच्चिदानन्द मद्धेशिया ने बताया कि ये मंदिर अति प्राचीन है यहा दूर दराज से भक्त दर्शन पूजन व जलाभिषेक के लिए आते है।
और पूजन अर्चन करते और मन्नत पूरा होने पर अखंड कीर्तन पाठ ,रामायण पाठ, व रूद्राभिषेक आदि कराते रहते है। यहा जो भी भक्त आता है खाली हाथ नही जाता है।
