पिकअप तेज रफ्तार से पोल से टकराई पोल टूट गया

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर के थाना रामकोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत पगार के मिश्रौली गांव में गुरुवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। कप्तानगंज से नौरंगिया की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी मिश्रौली चौराहे के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल मौके पर ही टूट गया। पिकअप पास में खड़ी एक टाली से भी टकराई। इससे टाली के पास में चार भैंसें को भी चोट आई है । पोल टूटने से बिजली लाइनें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी बाहर रात बिताने को मजबूर हुए। पगार प्रधान इंद्रजीत सिंह ने बताया कि पिकअप की टक्कर से 3,4 भैंसों को चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि पोल और भैंसकी दूरी मेन सड़क से काफी दूर थे। फिर भी चालक की लापरवाही से ऐसी स्थिति आई है ।

रात का समय होने के कारण वहां लोग कम थे। अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन नुकसान इतना अधिक था कि तुरंत आपूर्ति बहाल नहींकी जा सकी।

खोटही पुलिस चौकी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।उन्होंने पिकअप गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है। सूरज, धीरज, विनय और पगार प्रधान डॉ. इंद्रजीत सिंह तथा अन्य ग्रामीणों ने तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है।

साथ ही उन्होंने बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया है। ग्रामीणों ने ऐसे लापरवाह चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *