पुलिया की टूटी रेलिंग आम जनता के लिए जानलेवा जिम्मेदार मौन हैं

 

संवाददाता
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

विकास खण्ड रामकोला क्षेत्र में जर्जर पुलिया की टूटी रेलिंग आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन की उदासीनता पर सवाल उठ रहे हैं। देवरिया बाबू ग्राम सभा के कोटिया टोला में बीते सप्ताह टूटी पुलिया की रेलिंग के कारण स्कूटी सवार अशोक पांडेय (45) पुत्र स्व. रामध्यान पांडेय की नहर में गिरने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना के बाद भी संबंधित विभाग की नींद नहीं खुली और अब तक पुलिया की रेलिंग का निर्माण नहीं कराया गया है।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की रेलिंग लंबे समय से टूटी हुई है, जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि एक व्यक्ति की जान जाने के बाद भी प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत लाला छपरा के बड़ा टोला में भी वर्षों से पुलिया की रेलिंग जर्जर अवस्था में है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पुलिया किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रही है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन सवार रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिससे हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
इस संबंध में पूछे जाने पर जेई विश्वनाथ पांडेय ने बताया कि लाला छपरा की पुलिया अभी स्वीकृत नहीं हुई है, लेकिन मामला उनकी जानकारी में है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस बार निर्माण कार्य जल्द ही कराया जाएगा।
फिलहाल क्षेत्र की जनता प्रशासन से मांग कर रही है कि हादसों को रोकने के लिए तत्काल पुलिया की रेलिंग का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी और परिवार को अपूरणीय क्षति न उठानी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *