प्रतिदिन तीन सौ से लेकर चार सौ तक ट्रक मोरंग बालू लदे बिना एस,टी,पी चालान कटवाएं चल रही है ट्रक

सरकार के लगाये सिस्टम पर भारी पड़ रहा कुशीनगर खनन विभाग

उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिदिन 4 से 5 लाख रुपए का राजस्व नुक़सान हो रहा है

नम्बर प्लेट पर कपड़ा या कालिख लगा कर उत्तर प्रदेश सीमा में दौड़ रही ट्रक 

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
सलेमगढ कुशीनगर। उत्तर प्रदेश बिहार सीमा तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी हाईवे सीमा पर बिना एस, टी, पी कटवाएं उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर दौड़ रही है जिससे उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिदिन 4 से 5 लाख रुपए का राजस्व नुक़सान होता है। इसी नुक़सान को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी बिहार वार्डर पर लाइव टेलिकास्ट के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए है।

जिसका सीधा प्रसारण कुशीनगर खनन अधिकारी के कार्यालय में है । कार्यालय में बैठकर ही उक्त अधिकारी आनलाइन एस, टी, पी चालान का फाईन कर सकते हैं।

परंतु ऐसा कभी नहीं किया जाता है सुत्रो की मानें तो ठीक उसके विपरीत कुशीनगर खनन विभाग का एक सिस्टम(इंट्री) चल रहा है जिसको ट्रक चालक पालन कर रहे जिससे लाइव टेलिकास्ट पार के जद में नहीं आने के लिए सिस्टम पहले ट्रक चालकों को आगाह कर देता है कि नंबर प्लेट को कालिख या गोबर से ढक दो। इस उत्तर प्रदेश बिहार सीमा में ट्रको को प्रवेश कर गंतव्य तक पंहुचा दिया जाता है।

उत्तर प्रदेश की सीमा में उन्हीं ट्रकों को पकड़ा जाता है जो साहब के सिस्टम (इंट्री) मे नही होते है जो इस प्रकार सरकार द्वारा संचालित बयवसथा में खनन विभाग का सिस्टम भारी पड़ रहा है। खनन विभाग चाहें तो

उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर जहां उक्त लाइव टेलिकास्ट सीसीटीवी कैमरा के जरिए तरयासुजान थाना के बहादुरपुर चौकी पर अपनी टीम और बहादुरपुर चौकी पुलिस को लगाकर कालिख और गोबर लगे नम्बर प्लेट वाली ट्रकों को रोक कर उत्तर प्रदेश सीमा में प्रवेश कर रही ट्रकों का एस,टी, पी चालान कटवा कर सरकार के राजस्व के नुक़सान को बचा सकते हैं।

मगर ऐसा नहीं किया जाता है की अपने व्यक्तिगत राजस्व का नुक़सान हो जाएगा। इस सम्बन्ध खनन अधिकारी कुशीनगर के मोबाइल नंबर 8887534821 पर बात किया गया तो उनका कहना था कि सुचना मिल रही और दिखाई भी दे रहा है इसके लिए गोपनीयता तरिके से जानकारियां किया जा रहा है। दो से चार दिन में कार्यवाही दिखाई देने लगेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *