बच्चों को सदैव नशा से दूर रहना चाहिए –लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता

 

नशा मुक्ति के लिए एसवीएन एकेडमी के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

भारत स्काउट एवं गाइड जनपद कुशीनगर के तत्वावधान में एसवीएन एकेडमी, लक्ष्मीगंज द्वारा नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। उपजिलाधिकारी कप्तानगंज से पूर्व अनुमति प्राप्त कर रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर लक्ष्मीगंज बाजार, इंटर कॉलेज रोड होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

रैली में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा उन्मूलन का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने “छोड़ो व्यसन, होश में आओ – अपने मन में सृजन जगाओ”, “बीड़ी, सिगरेट, गुटका, मदिरा – इनसे होता है मौत का खतरा”, “गुटखा खाओ, गाल गलाओ – अपनी अर्थी स्वयं उठाओ” जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से क्षेत्रवासियों से अपील की कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं परिवार दोनों के लिए घातक है।

रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाने वाले चौकी प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता एवं उनके सहकर्मी पुलिसकर्मियों का विशेष सहयोग रहा। रैली की वापसी पर चौकी प्रभारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों ने यातायात नियमों का पालन करते हुए अनुशासित ढंग से रैली संपन्न की, जो सराहनीय है। उन्होंने बच्चों को सदैव नशा से दूर रहने की प्रेरणा दी।
विद्यालय के प्रबंधक ऋषिकेश पाण्डेय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को किसी के बहकावे में आकर व्यसन की ओर न बढ़ने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी यदि सजग और संयमित रहेगी तो समाज एवं राष्ट्र दोनों सशक्त होंगे।
स्काउट–गाइड प्रशिक्षण के अंतर्गत बच्चों ने टेंट निर्माण, सामूहिक भोजन निर्माण एवं विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अनुशासन, टीमवर्क एवं नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। शिक्षकों द्वारा निरीक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्काउट्स प्रशिक्षक नितेश बरनवाल, शाहिद अंसारी एवं सहायिका रोशनी कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य अफसाना खातून सहित शिक्षकगण सुशीला सिंह, रेनू राय, प्रिया गुप्ता, दिशा सिंह, शिप्रा मिश्रा, खुशी त्रिपाठी, जान्हवी कुशवाहा, आंचल तिवारी, अनामिका पाण्डेय, विनीता कुशवाहा, विनय पाण्डेय, प्रिंस यादव, अनुज तिवारी, आदित्य, दिवाकर पाण्डेय एवं विपिन महतो उपस्थित रहे।
इस प्रकार एसवीएन एकेडमी, लक्ष्मीगंज द्वारा आयोजित यह रैली क्षेत्र में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सराहनीय प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *