बनकटा गांव के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में बनकटा गांव के पास नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे कुछ ग्रामीण टहलने के लिए नहर की तरफ गए थे।

उन्होंने नहर में एक व्यक्ति का सिर देखा। नजदीक जाकर पता चला कि वह एक मृत व्यक्ति का शव है। ग्रामीणों ने तुरंत कप्तानगंज थाना पुलिस को सूचना दी गयी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की हर दिशा में जांच कर रही है। यह दुर्घटना है या अपराध, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों से मिलान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *