बाइक और सायकिल की टक्कर में 15 वर्षीय करण कुमार रौनियार की मौत
फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर जिले के रामकोला नगर में कसया रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में 15 वर्षीय साइकिल सवार की मौत हो यी।
मृतक की पहचान रामकोला नगर के वार्ड नंबर 6 अनसुईया नगर निवासी करण कुमार रौनियार के रूप में हुई है। वह दिनेश कुमार रौनियार का पुत्र था। हादसे
में बाइक चालक विष्णु खरवार (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। विष्णु वार्ड नंबर 21 मां काली मंदिर का रहने वाला है।
मृतक युवक करण कुमार रौनियार पुत्र दिनेश रौनियार परिवार का सबसे बड़ा लड़का था जो हाईस्कूल का विद्यार्थी था। किराए के मकान में परिवार रहता है और पिता दिनेश बाजार में ठेला चला कर परिवार का भरण पोषण करते है।
अस्पताल में तोड़ा दम, दूसरे का इलाज जारी
दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी रामकोला ले जाया गया। डॉक्टरों ने करण कुमार को मृत घोषित कर दिया। विष्णु खरवार की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
