बिहार।अमरूद के पेड़ से गिरकर पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत, गांव में पसरा मातम

 

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र स्थित छतु बथुआ गांव में पांचवीं कक्षा के छात्र शहादत हुसैन की अमरूद के पेड़ से गिरने के बाद मौत हो गई। बुधवार शाम खेलते समय वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के छतु बथुआ गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अमरूद के पेड़ से गिरने के कारण एक स्कूली छात्र की मौत हो गई।

मृतक की पहचान अजहरुद्दीन अंसारी के 10 वर्षीय पुत्र और पंचम वर्ग के छात्र शहादत हुसैन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार की देर शाम खेलते समय शहादत अमरूद के पेड़ से नीचे गिर गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने तत्काल उसे फुलवरिया स्थित स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान गुरुवार को शहादत ने दम तोड़ दिया।
9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *