संपादक अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
ग्रामीणों ने की पुराने तार बदलने की मांग, जेई साहब नहीं उठाते फोन जो सीयूजी नंबर हैं
फाजिलनगर न्यू साउथ भठही बुजुर्ग में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। यहां सड़क के किनारे हाई वोल्टेज केबल के तार लटक रहे हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार इन तारों को काटकर जोड़ा गया है।
भठही बुजुर्ग के पूर्वी क्षेत्र में ड्रेन के पास 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे जुड़े केबल तार खराब हो चुके हैं। इस स्थिति से फसलों और लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों का कहना है कि वे जूनियर इंजीनियर को फोन करते हैं, लेकिन वे फोन नहीं उठाते। स्थानीय निवासियों ने विभागीय अधिकारियों को इस समस्या से अव
गत करा दिया है। फिर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जितेंद्र शर्मा, नीलेश दुबे, गिरधारी शर्मा और सुग्रीव शर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने पुराने तार बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पत्रकार ने जूनियर इंजीनियर से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
