रंजीत कुमार श्रीवास्तव सेवरही कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सेवरही विकास खंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ कुशीनगर में एन एच 28 ब्रह्म स्थान से लेकर मोहन पांडेय के घर तक आर सी सी सड़क का निर्माण, जिम्मेदार काट रहे मलाई,
कोरमपूर्ति कार्य। उपरोक्त सड़क निर्माण में उचित मात्रा में गिट्टी, सीमेंट नहीं मिलाया जा रहा है, और सड़क की ढलाई निर्माण में 6 इंच से कम हो रहा है।
वहीं स्थानीय निवासी भरदुल यादव द्वारा जबरन नाद का निर्माण रास्ते में कर दिया गया है और हटाया नहीं जा रहा है।
गणमान्य लोगों ने समझाते हुए हटाने को कहा तो उक्त व्यक्ति मारपीट पर उतारू है।
ग्रामीणों का आरोप है कि रास्ता संकरा हो जा रहा है वहां गाड़ी नहीं निकल पा रही है, ग्रामीण रामप्रीत यादव ने कहा कि मानक के अनुसार नहीं हो रहा है और इस सड़क का निर्माण तीन इंच से कम दलाई हो रहा है, और नाद भी नहीं हटा हैं, ।
अगर इस समस्या का समाधान नहीं होता है तो हम सब आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर राजेश चौरसिया, गाम्हा मद्धेशिया, कृपा गुप्ता
, वीरेंद्र गुप्ता, रामायण गौड़ ललन यादव अर्जुन यादव लड्डू मद्धेशिया श्री मद्धेशिया बबलू मद्धेशिया श्री कृष्णा मोहन शंभू नागेंद्र आदि उपस्थित रहे।
