यूरिया के कालाबाजारी के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति कुसुम्हा में यूरिया की कालाबाजारी के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को जारी रहा। किसान संगठन के अध्यक्ष संभू यादव ने समिति के सचिव और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उनका कहना है कि सचिव और कर्मचारी रात के समय यूरिया को व्यापारियों को बेच रहे हैं। इस मनमानी और भ्रष्टाचार के कारण किसानों में आक्रोश है। कालाबाजारी के चलते किसानों को यूरिया खाद नहीं मिल पा रही है।

धरना प्रदर्शन में सुभाष कुशवाहा, गुलाब कुशवाहा, राहुल, हरिकेश, प्रदीप, शंकर, पारस, दिनेश सहित कई किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *