रामकोला में आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों को नुकसान

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद के रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 बापू नगर में सोमवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों को नुकसान पहुंचा।

पूर्व सभासद कन्हैया मौर्या के घर के पास गिरी बिजली से आसपास के 6 घरों में रखे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रभावित हुए।

प्रभावित लोगों में अजय मद्धेशिया, पप्पू गोंड, महावीर प्रसाद, हरिलाल, शैलेश प्रजापति और एडवोकेट रविंद्र गौतम शामिल हैं। इन सभी के घरों में रखे पंखे, बल्ब, टीवी, फ्रिज और विद्युत तारें जल गईं।

एडवोकेट रविंद्र गौतम के अनुसार, बिजली गिरने के समय तेज आवाज और रोशनी हुई। उनके घर का बिजली कनेक्शन का केबल टूट गया और पानी का मोटर भी जल गया।

घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन से प्रभावित परिवारों की मदद की अपेक्षा है, जिससे वे अपने घरों को पुनः व्यवस्थित कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *