राहुल लाल यादव अपने गायकी जिले का नाम किया रोशन

 

फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

रामकोला विकासखंड के चंद्रपुर अहिर टोली के रहने वाले भोजपुरी गायक राहुल लाल यादव अपने गायकी से जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

बताते चले कि राहुल लाल यादव का जन्म स्थान मोती चक ब्लाक के दुबौली गांव का है इनके पिता मेवा लाल यादव है माता लालती देवी हैं और दादा उधो यादव थे लेकिन इनका निवास स्थान रामकोला ब्लाक का गांव चंद्रपुर अहिर टोली है जो इनके पिता का नेवासा है।

इनके दादा उधो यादव बिरहा गाते थे और पिता भी बिरहा गायक हैं यानी कि राहुल लाल यादव को गायकी विरासत में मिली है। प्राइमरी स्तर की पढ़ाई विद्धा विकास इन्टरमीडिएट कालेज लक्ष्मीगंज से किये, इंटर की पढ़ाई हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज लक्ष्मीगंज और स्नातक की पढ़ाई भगवंत पांडे महाविद्यालय बोदरवार से किए हैं।

आज गायकी में गांव से निकलकर पूरे उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, लुधियाना ,चंडीगढ़, दिल्ली ,झारखंड, छत्तीसगढ़, यहां तक की नेपाल में भी अपने आवाज का जादू बिखेर चुके हैं यह भोजपुरी स्टेज प्रोग्राम के साथ-साथ जागरण का भी प्रोग्राम करते हैं आज इनके गायकी के लाखों दीवाने हैं।

चंद्रपुर अहिर टोली और घर के सभी लोगों में खुशी देखने को मिलती है सभी का कहना है की माता रानी की कृपा बनीं रही तो राहुल लाल यादव जिले के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे गायक राहुल लाल यादव का कहना है कि आज जिस मकाम पर हूं मेरे मां-बाप, गुरु और गांव के सभी लोगों का आशीर्वाद है मेरा सपना है कि मैं अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन करूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *