शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ रहना जरूरी– चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता

शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ रहना जरूरी– चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

जनपद कुशीनगर के रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स को टिप्स देते हुए लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है।
लक्ष्मीगंज खेतान इंटर कॉलेज में खेल कूद प्रक्षेपण आदि का ब्लॉक स्तरीय प्रोग्राम होने जा रहा था जिसकी सुरक्षा की दृष्टि से जायजा लेने लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता अपने स्टाफ के साथ पहुंचे वहीं खेतान इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स छात्र मौजूद रहे एनसीसी कैडेट्स के छात्र छात्राओं ने चौकी प्रभारी से शिक्षा और पुलिस विभाग में जाने के लिए तैयारी पर कुछ सवाल पूछे तो लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी ने एनसीसी कैडेट्स को बहुत ही सरल तरीके से समझाने लगे ।उन्होंने बताया कि किस तरह की तैयारी और कितनी पढ़ाई के बाद पुलिस विभाग और फौज में जाया जा सकता है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संस्कार और अनुशासन हमेशा याद रखना चाहिए और फिटनेस पर भी बारीकी से समझाये चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता के वक्तव्य से एनसीसी कैडेट्स गदगद हो गए चौकी प्रभारी ने आखिर में सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की खेतान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश पांडे एवं स्टाफ गण मौजूद रहे।

9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *