फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के रामकोला नगर पंचायत में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शाम लगभग 8 बजे हुई। एक अज्ञात कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।
घायल व्यक्ति की पहचान मंगलपुर गांव निवासी 30 वर्षीय लालू पुत्र कन्हैया के रूप में हुई है। वह कोतवाली पडरौना क्षेत्र का रहने वाला है।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए एंबुलेंस बुलाई। घायल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम
कोला ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया
