फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में फार्मा कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील यादव (30) के रूप में हुई है। वह पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनवा टोला मछरहा का रहने वाला था।
सोमवार शाम करीब 9 बजे सुनील यादव बाइक से गोरखपुर से घर लौट रहे थे। बारिश हो रही थी। रामकोला-पडरौना रोड पर वार्ड नंबर 12 मां धर्मसमधा नगर (मथुरा नगर) में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल सुनील को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद
डॉक्टरों ने उन्हें बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
