सरकारी योजना पर आंगनबाड़ी का डाका, बच्चों का पोषाहार खुले बाजार बेच रही आंगनबाड़ी, शपथ-पत्र से भंडाफोड़

सत्यम यादव नेबुआ नौरंगिया कुशीनगर 9TV समाचार भारत UP बिहार MEDIA

कुशीनगर खड्डा ब्लॉक में सरकार की महत्वाकांक्षी आंगनबाड़ी योजना में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है।

आंगनबाड़ी_कार्यकर्ता पर बच्चों के हिस्से का सरकारी पोषाहार (दाल, दलिया, रिफाइंड तेल) पिछले दो वर्षों से खुले बाजार बेचने का आरोप लगा है। इस मामले का खुलासा तीन महिला द्वारा सीधे जिलाधिकारी को सौंपे गए शपथ-पत्र से हुआ है

शिकायतकर्ता_पिंकी_देवी, तारा_देवी, कुसुम_देवी, ने अपने शपथ-पत्र में आरोप लगाया है कि ग्रामसभा #उधोछपरा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता_देवी यह धांधली लंबे समय से कर रही हैं।

सबूत के तौर पर वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें कई महिलाएं खरीदे गए राशन के साथ इस बात की गवाही दे रही हैं। इस खुलासे के बाद अब प्रशासन पर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *