सात लोगों के खिलाफ मिशन शक्ति और आपरेशन मजनू के तहत कार्यवाही

 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
लक्ष्मीगंज कुशीनगर

जनपद कुशीनगर में मिशन शक्ति और ऑपरेशन मजनू के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है।

उदित नरायण इंटरकॉलेज, पडरौना में पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा की अगुवाई में आयोजित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान छात्राओं के साथ एक-से-एक संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना गया।
कार्यक्रम में प्राप्त फीडबैक के आधार पर कुछ व्यक्तियों के खिलाफ छात्राओं ने शिकायत दर्ज की थी।

पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश देते हुए छह टीमों (सादे वस्त्रों में) का गठन किया। इन टीमों ने तत्परता दिखाते हुए कुल सात लोगों को हिरासत में लिया।

इनके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मिशन शक्ति और ऑपरेशन मजनू के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।

उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से अपील की कि वे अपनी शिकायतों को बेझिझक पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
यह कार्रवाई महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराधों पर अंकुश लगाने और समाज में सुरक्षित माहौल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *