सीएचसी तमकुहीराज में हुई प्रसूता की मौत को लेकर हुआ विरोध प्रदर्शन

9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार 

           मीडिया 

संपादक अखिलेश द्विवेदी

तमकुहीराज कुशीनगर।पिछले 22 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुहीराज में प्रसव के उपरांत हुई प्रसूता की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

मंगलवार को पीड़ित परिजनों के साथ क्षेत्र से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने सीएचसी पर तैनात चिकित्सकों पर प्रसव करने में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

ये लोग मृतका सुप्रिया पटेल को न्याय दो, लिखी तख्तियां हाथों में लेकर डाक बंगला से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च किया।
पिछले गुरूवार को नगर पंचायत तमकुहीराज के वार्ड नं 7 निवासी अमनदीप पटेल की पत्नी सुप्रिया पटेल जो पेशे से बिहार में शिक्षिका थी को प्रसव पीड़ा हुई, परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तमकुहीराज पहुंचाया जहां सामान्य प्रसव के उपरांत प्रसूता की गंभीर स्थिति होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत घोषित कर दी गयी थी।

मामले को लेकर मंगलवार को सुप्रिया पटेल के मौत से आक्रोशित बड़ी संख्या में लोग डाक बंगला तमकुहीराज पहुंचे। जहां से सुप्रिया को न्याय दो, लिखी हाथ में तख्ती लेकर,नारे लगाते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचकर धरने पर बैठ गये।

धरना को संबोधित करते हुए व्यापारी नेता संजय सिंह पटेल ने कहा कि सुप्रिया की मौत के लिए सीएचसी तमकुहीराज में तैनात अधीक्षक डा अमित राय एवं महिला चिकित्सक डा सलोनी जायसवाल जिम्मेदार हैं।

इन लोगों के लापरवाही के चलते एक शिक्षिका की मौत हुई वहीं मौत के बाद अपनी कमियों को छुपाने के लिए मृत शरीर में आक्सीजन लगाकर जीवित बताते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया जो चिकित्सीय पेशे को कलंकित करने वाला कार्य है।

सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह ने आरोपी सीएचसी अधीक्षक एवं सहयोगी चिकित्सक पर अविलंब एफआईआर दर्ज करने, अधीक्षक समेत सभी आरोपियों को निलंबित किये जाने, मामले को जिला जज, सीजेएम, मजिस्ट्रेट की देखरेख में उच्च स्तरीय जांच करने एवं पीड़ित परिजनों को 25 लाख रूपये आर्थिक सहायता दिये जाने सम्बंधी 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।उन्होंने आगाह किया कि अगर उनकी मांगे 3 दिन के अंदर पूरी नहीं होती है तो क्षेत्र के लोग इस अन्याय के खिलाफ बृहद स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

इस अवसर पर राकेश सिंह पटेल, नीतू पटेल,अमनदीप पटेल, इन्द्रजीत सिंह पटेल, उमेश्वर सिंह पटेल, एड विनोद सिंह पटेल, अवनीश पटेल, त्रिवेणी गुप्ता, रंजीत सिंह पटेल, सुंदरलाल पटेल, अनिल सिंह,

अशोक पटेल , बजरंगी पटेल, अरविन्द सिंह,नरेश पटेल, राजू सिंह, अब्दुल मन्नान, मुनीर अहमद,रोहित पटेल, संतोष यादव, निलेश पांडेय,राजेश खरवार, पंकज यादव,पवन सिंह, गोविन्द पटेल आदि रहे

इस प्रकरण में सीएमओ कुशीनगर ने डा रामदास कुशवाहा नोडल अधिकारी कुशीनगर, डा अखिलेश कुमार सीएचसी सेवरही, डा रेनू मिश्रा कप्तानगंज एवं डा मुकेश यादव समेत 4 सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *