फिरोज अंसारी अश्क
लक्ष्मीगंज कुशीनगर 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद के
रामकोला ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिहुली सोमाली के हनुमान गंज में शनिवार रात एक सैकड़ों वर्ष पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। रात 8 बजे हुई इस घटना में बलिराम प्रजापति का घर क्षतिग्रस्त हो गया। पेड़ गिरने से बिजली के तीन पोल भी टूट गए।
इससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है।
प्रधान प्रतिनिधि रामसूरत यादव
ने बताया कि ग्राम पंचायत इस पुराने पीपल के पेड़ को कटवाने की प्रक्रिया में लगी थी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
पेड़ गिरने की जानकारी विद्युत विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को दे दी गई है।
अधिकारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
