स्कूलों जश्न का माहौल है। विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

 

तमकुही राज तहसील क्षेत्र के डी पी राय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुन्नी पट्टी के प्रधानाध्यापक ने सोमवार को विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

विद्यालय के प्रिंसिपल राजीव रंजन तिवारी ने कहा कि कक्षा दसवीं की छात्रा रंजना गुप्ता ने ने 94.0% अंक प्राप्त कर जनपद में नौवा स्थान प्राप्त किया है।

जबकि वंदना कुशवाहा ने 90.3 प्रतिशत, आशु कुशवाहा 87.8, नूरजन्त 87.3,अंजली गुप्ता 86.3,निधि 86,मधु गुप्ता 84.67%,दयालु गुप्ता 86% प्रतिशत,सोनाली कुशवाहा 84.4, किरन गुप्ता 84% और अमीर अंसारी ने 82 प्रतिशत के साथ परीक्षा पास कर विद्यालय परिवार और अपने परिजन को खुशी का मौका दिया है।इस अवसर पर विद्यालय के सुमंत

मिश्र,राजूकुशवाहा,कालीचरण शुक्ला,ब्यास प्रसाद,विपिन पांडेय और विजयमल चौहान उपस्थित होकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।बच्चों के परिजन ने अच्छी व्यवस्था और अच्छी शिक्षा देने के लिए विद्यालय परिवार के प्रति आभार प्रकट किया है।

बच्चों के अभिभावक ने बताया कि विद्यालय में पठन पाठन इतना अच्छा हुआ है कि बच्चों को कोचिंग करने की आवश्यकता ही नहीं पड़ी

।बच्चे घर और विद्यालय में पढ़ कर ही अच्छे अंक से परीक्षा पास किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *